पाली में निर्माणाधीन हाईवे पर लगा जाम
बागपत। पाली गांव में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहे सड़क निर्माण के कारण एक घंटे जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहनों में सवार लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। शनिवार की शाम छह बजे पाली गांव में हाईवे निर्माण के कारण जाम लग गया। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय अपने गंतव्य को लौट रहे लोग परेशान हुए। लोगों ने स्वयं जाम खुलवाने की कोशिश की, सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची पुलिस जाम खुलाने में जुटी॥ कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवे निर्माण के कारण जाम लगा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवा दिया।