फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तारों से गिरी चिंगारी, दो किसानों की गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। चमरावल-केहरका मार्ग पर हाईटेंशन तारों से उठी चिंगारी से दो किसान की गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

केहरका निवासी गजेंद्र पुत्र नाहर सिंह व चमरावल निवासी आदेश पुत्र जगननाथ के केहरका-चमरावल मार्ग पर खेत है। दोनों ने गेहूं की फसल की बुआई कर रखी थी। रविवार शाम हाईटेंशन तारों से उठी चिंगारी खेत में गिर गई। इससे फसल में आग लगने से गजेंद्र की पांच बीघा व आदेश की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। खेत में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित किसानों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि जर्जर तार बदलवाने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई की गई। ग्रामीणों ने किसान के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें