फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय खेती को दिया जाएगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
औषधीय खेती को दिया जाएगा बढ़ावा
विज्ञापन

बागपत। जिले में औषधीय पौधों की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए प्रोत्साहन परियोजना लागू की है। परियोजना राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय की ओर से स्वीकृत की गई है। योजना को जिले में लागू करने के लिए %जिला औषधीय पादप समिति’ का गठन होगा। डीएम ने विभिन्न विभागीयों के जिला स्तरीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
जिला स्तर पर समिति गठित करने की तैयारी चल रही है। समिति का दायित्व किसानों का चयन कर औषधीय खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। तैयार किए जाने वाले उत्पाद के लिए कुशलता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित कारीगरों भी व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन की ओर से सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर बेहतर विपणन व्यवस्था एवं सूचना तंत्र तैयार कर औषधीय पादप से जुड़े कृषकों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाया जाएगा। औषधीय पादप के कार्यक्रमों को कृषक, कृषक सोसायटी, स्वयं सहायता समूह, उत्पाद संस्थाओं, सरकारी, गैर सरकारी विभागों के माध्यम से क्रियान्वित कराया जाएगा। प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी ने डीएम शकुंतला गौतम को पत्र के माध्यम से योजना से अवगत कराया। कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। डीएम शकुंतला गौतम ने डीएफओ, बीएसए, एलडीएम आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सहित अन्य योजना से जुड़े अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला औषधीय पादप समिति में डीएम अध्यक्ष और सदस्यता सचिव प्रभागीय वनाधिकारी को मनोनीत किया। सदस्य पद पर सीडीओ, उप कृषि निदेशक, उप निदेशक मंडी उनके नामित प्रतिनिधि, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, डीपीआरओ, भूमि संरक्षण अधिकारी, एलडीएम, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर कृषि विज्ञान केंद्र, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र या उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि, डीएम द्वारा नामित गैर सरकारी संस्था, स्वयं सहायता समूह, कृषक उत्पादक संगठन, कंपनी का प्रतिनिधि मनोनीत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें