फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां तो बाइक चालक ही नहीं लगाते हेलमेट 

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत रोड पर बिना हेलमेट के परिवार को बाइक से ले जाता युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने भले ही दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठे सवारियों पर हेलमेट अनिवार्य कर दिया हो, लेकिन बागपत के अधिकांश लोग तो बाइक चालक ही हेलमेट लगाना पसंद नहीं करते हैं। बिना हेलमेट के बाइक चलाना युवा अपना शौक समझते हैं। हादसों के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। वाहन पर पीछे बैठने वाले तो हेलमेट लगाते ही नहीं है। पुलिस अभियान के दौरान ही बाइक चालकों के सिरों पर हेलमेट नजर आते हैं। लाइव रिपोर्ट....
विज्ञापन


सीन एक
शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर शनिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रैफिक पुलिस के सामने से बाइक पर सवार तीन युवक गुजरते, जो बिना हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने देखकर भी उन्हें अनदेखा कर दिया। 

सीन दो
शहर के बड़ौत रोड पर अलग ही नजारा देखने को मिला। एक बाइक पर कार से भी अधिक सवारी थी। उस पर तीन बच्चे, एक महिला समेत छह लोग सवार होकर जा रहे हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन तीन
शहर के मेरठ रोड से बाइक चालक गुजरा। उसके साथ महिला पीछे बैठी हुई थी। हेलमेट उसके सर के बजाए बाइक के हैंडिल में लटका हुआ था। 

सीन चार 
शहर के कोर्ट रोड पर कोतवाली के सामने से बिना  हेलमेट के बाइक पर सवार तीन युवक गुजरे। पुलिस वालों ने उन्हें टोकने की भी जरूरत नहीं समझी। 

टीएसआई रजनीश कुमार का कहना है कि अभियान चलाकर बिना हेलमेट के यात्रा करने वाले दुपहिया वाहन सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें