फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर कहासुनी को लेकर लाठी-डंडे चले 

Sun, 10 Jul 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
युवक पर हमला करते हमलावर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में नई बस्ती में ईद पर हुई मामूली कहासुनी को लेकर घर से बुलाकर पांच लोगों ने एक युवक पर हमला किया। जब  परिजन छुड़ाने आए तो उन पर भी हमलाकर दिया। पुलिस देखकर हमलावर हथियार लहराते हुए भाग गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायलों में जाहिद पुत्र अलाऊदीन, फिरोज, गुलाब, मुरसलीम और शाहिद निवासी नई बस्ती हैं। पुलिस के अनुसार ईद पर जाहिद का नई बस्ती के लोगों से कहासुनी हो गई थी। शनिवार को चार हथियारबंद युवक आए और जाहिद को उन्होंने घर से बुलाकर लाठी-डंडे, साइकिल की चैन और तमंचों की बटों हमलाकर कर दिया।

जब उसके परिवार के फिरोज, गुलाब, मुरसलीम, शाहिद आए तो उन पर भी उन्होंने हमला किया। इससे वहां भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में घायल जाहिद ने चार लोगों को नामजद कर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें