मुजफ्फरनगर। बेटियों का जीवन अनमोल है। उनके जीवन को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए इनरव्हील क्लब ऑफ मुजफ्फरनगर की महिला सदस्यों ने एचपीवी वैक्सीनेशन मुहिम चलाई है। लगभग एक साल से यह अभियान जिले के विद्यालयों और कॉलोनियों में चलाया जा रहा है।अनुभवी डॉक्टर्स के मार्गदर्शन में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन का पूरा कोर्स जिम्मेदारी से कराया जा रहा है।
संगठन की ओर से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एचपीवी टीकाकरण अभियान 9-14 साल की लड़कियों के लिए है। इस वैक्सीन के माध्यम से कैंसर के मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण से बचाया जा सकता है।