फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चिकित्सक पर हर्निया की जगह बच्चादानी का ऑपरेशन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी अर्जुन ने जिला अस्पताल के एक चिकित्सक पर 15 हजार रुपये लेने और हर्निया के बजाय बच्चादानी का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया। अर्जुन ने तहसील दिवस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अर्जुन ने बताया कि उसकी मां योगेंद्री को हर्निया की परेशानी थी, उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोप लगाया कि एक चिकित्सक ने ऑपरेशन करने के लिए 20 हजार रुपये फीस जमा करने के लिए कहा। उसने चिकित्सक और एक कर्मी को 15 हजार रुपये दे दिए। 24 अप्रैल को चिकित्सक ने उसकी मां का ऑपरेशन कर दिया। बाद में पता चला कि उसकी मां की बच्चादानी का ऑपरेशन किया गया, जबकि हर्निया की परेशानी अभी भी बनी हुई है। दोबारा चिकित्सक के पास गया तो उससे रुपये मांगे गए। इस मामले में एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें