रमाला। क्षेत्र के एक गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर बाइक सवार युवकों ने मां-बेटी को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ कर दी। इसका विरोध करने पर युवती के कपड़े भी फाड़ दिए और धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस ने मुश्ताम निवासी करीमपुर और इरशाद निवासी चौसाना जिला शामली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में मजदूर ने बताया कि दो दिन पहले उसकी पत्नी और बेटी ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर वापस लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसकी पत्नी और बेटी को रोककर छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की। पत्नी ने फोन कर घटना के बारे में बताया तो वह भी भट्ठे पर पहुंच गया। वहां पर दोनों युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस का कहना है कि मुश्ताक निवासी करीमपुर और इरशाद निवासी चौसाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।