फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चार महीने में भी चालू नहीं हो पाई थायराइड जांच मशीन, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। थायराइड की जांच के लिए जिला अस्पताल में आई मशीन को चार माह बाद भी चालू नहीं किया जा सका है। इससे मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए जाना पड़ रहा है और उनकी जेब तक ढीली हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में थायराइड की जांच नहीं होती थी, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। मरीजों की सुविधा को देखते हुए शासन ने चार माह पहले थायराइड जांच के लिए मशीन को अस्पताल में भेजा था। इसके बाद मशीन में इंजीनियरों ने पहुंचकर सॉफ्टवेयर डाउनलोड भी कर दिया था, लेकिन अभी जांच के लिए किट नहीं आने के कारण मशीन बंद पड़ी है। मशीन के चालू नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मशीन से थायराइड सहित कई जांचें होनी थीं, लेकिन अभी तक मशीन चालू नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब में पहुंचकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। निजी लैब में 250 से 450 रुपये तक थायराइड की जांच होती है। यदि अस्पताल में मशीन चालू हो जाती तो मरीजों को निजी लैब पर रुपये खर्च नहीं करने पड़े। मरीजों ने लैब को चालू करवाने की मांग की है।

- जिला अस्पताल में थायराइड की मशीन आने से मरीजों को जांच होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन अभी तक मशीन के चालू नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही।
विज्ञापन

-पंकज त्यागी, पांची
- थायराइड मशीन चालू नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब में पहुंचकर जांच करानी पड़ रही है। इससे उनकी जेब ढीली हो रही है और परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन

-रामभूल, चमरावल

वर्जन

- जिला अस्पताल में जल्द ही थायराइड मशीन को चालू कर दिया जाएगा। अभी कुछ किट आनी शेष रह गई है। इसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है। डॉ. अनुराग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें