फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुखार से व्यक्ति की मौत, 30 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में शुक्रवार की सुबह शाहिद (45) की बुखार से मौत हो गई और वहां 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों ने स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की है ताकि उनका उपचार किया जा सके और उन्हें निजी अस्पताल में न जाना पड़े।
विज्ञापन

कस्बे के मुन्नानगर मोहल्ला निवासी बाबू ने बताया कि उनके बेटे शाहिद को एक सप्ताह पहले बुखार हुआ था, जिसका खेकड़ा के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। शनिवार की शाम शाहिद की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। शाहिद की मौत होने से परिवार में गम का माहौल है। वहीं नवाब, समीर, फरमान, इकरा, रिजवान, अनीस, विकास, लुकमान, गोलू, दानिश और समद सहित 30 महिलाएं व बच्चे बुखार से पीड़ित हैं। पीएचसी से उपचार कराने के बाद भी राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी चिकित्सक के यहां उपचार करवाना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से गांव में शिविर लगाकर मरीजों को दवाई वितरित कराने की मांग की है।

वर्जन
- रटौल कस्बे में बुखार से व्यक्ति की मौत की जानकारी नहीं है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजकर शिविर लगाकर लगाया जाएगा। वहां सभी की जांच कराई जाएगी और दवाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ताहिर, सीएचसी अधीक्षक खेकड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें