बागपत। जिला अस्पताल में नौ अगस्त की रात नवजात की मौत के मामले में समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को क्लीन चिट दे दी गई है और जांच रिपोर्ट में कोई भी दोषी नहीं मिला।
नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी अंकुर ने बताया कि छह अगस्त की रात को पत्नी अंशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसको प्रसव हुआ था और नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कर दिया था। नौ अगस्त की रात को नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा किया था। उन्होंने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया था। उसके बाद कई लोगों ने वहां बच्चा बदलने का आरोप भी लगाया गया था। हंगामा बढ़ने के बाद सीएमएस डॉ. महेंद्र सिंह मलिक ने जांच समिति का गठन किया था। 20 दिन तक समिति में शामिल चिकित्सकों ने जांच की तो वहां कोई भी स्वास्थ्य कर्मी दोषी नहीं मिला और सभी कर्मियों को क्लीन चिट दे दी गई। रिपोर्ट में बताया कि नवजात के फेफडे खराब होने के कारण मौत हुई है और इसमें किसी कोई गलती नहीं है। अस्पताल के मैनेजर डॉ. चैतन्य जैन ने बताया कि नवजात के जन्म से ही फेफड़े खराब थे और इसकी वजह से मौत हुई है।