फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 15 लाख रुपये ठगने पर महिला सहित तीन लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के रहने वाले दुकानदार अमन ने एक व्यक्ति पर प्लाॅट खरीदने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने और वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मुंडाला के रहने वाले अमन ने बताया कि वह कस्बे के बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। उन्होंने वर्ष 2024 में बैंक से 15 लाख रुपये का लोन लिया था और पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने दिल्ली में प्लाॅट खरीदने के नाम पर 15 लाख रुपये उनसे ऑनलाइन लिए थे। दो माह बीतने के बाद भी प्लॉट नहीं दिलाया और 15 लाख रुपये भी वापस नहीं दिए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अमन की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय में वाद दायर कराया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राज सिंह, चंद्रकली और मोहिंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


नकदी और मोबाइल छीनने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खेकड़ा। कस्बे के मोहल्ला अहिरान के रहने वाले प्रियांशु पांचाल ने कोतवाली में शिकायत कर बताया कि एक जुलाई को एक्सिस बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा था। रास्ते में कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा के रहने वाले अज्ञात युवक ने उसे पकड़कर मारपीट कर 20 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने प्रियांशु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें