फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 77 कुत्तों और बिल्लियों को लगाई एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के पशु चिकित्सा केंद्र पर सोमवार को डीएम अस्मिता लाल ने कुत्तों व बिल्लियों के टीकाकरण का अभियान शुरू किया। पहले दिन केंद्र पर 77 कुत्तों व बिल्ली को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। वहीं जिले में मंगलवार से सभी केंद्रों से वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के ब्लॉक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में कुत्तों व बिल्लियों को एंटी रैबीज वैक्सीन अभियान का डीएम ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी पालतू कुत्तों व बिल्लियों को एंटी रैबीज की वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए ताकि वे अपने कुत्तों व बिल्लियों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा सकें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन सोमवार को 54 कुत्तों व 23 बिल्लियों को वैक्सीन लगाई गई। तीन माह से छोटे कुत्ते व बिल्लियों को वापस भेजा गया है, क्योंकि तीन माह से कम पशुओं को यह वैक्सीन नहीं लग सकती है। इससे उनको खतरा हो सकता है। बताया कि मंगलवार से जिले के सभी 33 पशु चिकित्सालयों पर पालतू जानवरों के लिए विशेष एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई जाएगी और केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक टीके लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें