बागपत। बदलते मौसम के कारण बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। साथ ही लोगों का लीवर भी जवाब देने लगा है। रविवार को आरोग्य मेले में इन बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। उन्होंने मेले में पहुंचकर उपचार कराया और चिकित्सकों ने खानपान व दिनचर्या बेहतर रखने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 22 चिकित्सकों और 63 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाई दी। आरोग्य मेले में 1277 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। बुखार के 44 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया और लीवर 15 मरीज पहुंचे। पेट की समस्या के 62 मरीजों ने पहुंचकर जांच कराई। सांस के 49, रक्तचाप के 33 मरीज पहुंचे।
त्वचा रोग के 149 व शुगर के 88 मरीज पहुंचे। टीबी के पांच संदिग्ध मरीज मिले। सीएमओ डाॅ. तीरथलाल ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाई देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है।