फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खाद्य विभाग की टीम ने मावे के आठ व पनीर का एक नमूना लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/दाहा। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले में छापामार कार्रवाई की। मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रहा मावा का सैंपल लिया और बागपत शहर में एक पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि पुसार स्टैंड पर मुजफ्फरनगर के जोला गांव से मावा भर कर दिल्ली जा रही कैंटर गाड़ी को को रुकवाकर मावा का सैंपल लिया और गाड़ी में करीब 200 किलो मावा था। बताया कि बिलाल, मनव्वर, शहीदू, रिहान के मावा का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा।
इसके अलावा टीकरी निवासी कन्हैया, असारा निवासी महबूब अली की मावा भट्ठी पर मावा के नमूने लिए गए, जबकि मांगरौली निवासी इमरान की मावा भट्ठी से मावा का नमूना लिया गया। मावा भट्ठी संचालकों ने भट्ठी कुछ देर के लिए बंद कर दी थी।
विज्ञापन

बताया कि त्योहारों को देखते हुए छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा बागपत राष्ट्र वंदना चौक से मावा व पांडव रोड से पनीर का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बड़ौत यज्ञदत्त आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें