फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मजार में नशा करने का विरोध करने पर दो पक्ष भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में शेख बहाउद्दीन की मजार में नशा करने को लेकर मंगलवार दोपहर आरिफ और आजाद पक्ष आपस में भिड़ गए। आरिफ ने आरोप लगाया कि पहले तो उनके साथ मारपीट की गई और बाद में मकान की छतों पर चढ़कर पथराव कर दिया। इसमें आरिफ, सलमान, साबिया समेत चार घायल हो गए।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ला निवासी आरिफ ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार दोपहर शेख बहाउद्दीन की मजार पर गया था। वहां पर बैठे कुछ युवक नशा कर रहे थे। तभी उसने मजार में बैठकर नशा न करने के लिए कहा तो उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया। मजार से बाहर निकलते ही उस पर हमला कर दिया गया। वहां से बचकर वह अपने घर के पास पहुंचा तो हमलावर भी अपने घरों की छतों पर चढ़कर पथराव करने लगे। आरिफ ने बताया कि हमले में सलमान व साबिया समेत अन्य घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। उन्होंने मकान की छतों से पथराव करने वालों की वीडियो बनाकर पुलिस को सौंप दी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें