ट्रक पलटा, चालक व हेल्पर घायल
रमाला (बागपत)। शामली निवासी चालक जमशेद पुत्र सहीदू और मुजफ्फरनगर का हेल्पर पप्पू ट्रक लेकर गाजियाबाद से सहारनपुर के लिए चले थे। सहकारी चीनी मिल के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। चालक व हेल्पर ट्रक में फंस कर घायल हो गए। राहगीरों ने ट्रक के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और बड़ौत के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।