फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चली गोलियां, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2018 में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच गोलियां चल गई। इसमें दोनों पक्षों के तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में दो सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी और तीसरा पीड़िता का भाई है। तीनों घायलों को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती के साथ वर्ष 2018 में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में गाजियाबाद जनपद के ट्रोनिका सिटी थाने में वहां के गांव मंडौला निवासी अतुल व आमिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने तभी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब दोनों आरोपी जमानत पर बाहर है। आरोप है कि रविवार की दोपहर दोनों आरोपी बाइक से पीड़िता के गांव पहुंचे। इसी दौरान दो युवकों ने उन पर गोली चला दी। इसमें दोनों घायल हो गए। सूचना पर उनके परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों का आरोप है कि युवती के भाई और उसके साथी ने उन्हें गोली मारकर घायल किया है। उधर, शाम करीब छह बजे पीड़िता का भाई घायल अवस्था में परिजनों संग खेकड़ा कोतवाली पहुंचा। तहरीर देकर आरोप लगाया कि अतुल व आमिर मामले में फैसला करने का दबाव बना रहे है। इसी के चलते उसे गोली मारकर घायल किया है। पुलिस ने घायल का खेकड़ा सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कराने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें