फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग की ओर से विदेश आने-जाने वालों लोगों की जानकारी जुटाने के लिए टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें जिले में बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रख रही है। साथ ही वायरस से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ विभाग को लेकर चिकित्सा विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके लिए टीमों का गठन कर दिया गया तथा जिले में बाहर से आने वालें लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। गठित की गई टीमें ऐसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए लगाई गई है, जो विदेशों या अन्य स्थानों से जिले में प्रवेश कर रहे है। जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी के अतिरिक्त प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले लोगों को वायरस से बचने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि एतिहात के तौर पर जिले में टीम गठित कर लोगों को वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले में बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें