ागपत होली चौक स्थित दुकान से बाहुबली की पिचकारी खरीदते व तिरंगे की और फिल्म अभिनेता अमेरशपुरी की
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। होली के त्योहार पर इस बार चीन से आने वाली पिचकारी से बच्चों ने तौबा कर ली है। कोरोना वायरस का डर इतना है कि दुकानों पर पहुंचकर बच्चे और अभिभावक खुद ही चाइनीज पिचकारी खरीदने से मना कर रहे हैं। दुकानों के पास स्टॉक भी नहीं है। इस बार बच्चे स्वदेशी पिचकारियों से होली का धमाल मचाएंगे। मिलिट्री के रंग से रंगी पिचकारी बच्चों को खूब भा रही है।
चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद आयात बंद कर दिया गया है। इस बार होली पर न तो चीन की पिचकारी से रंग बरसेगा और न ही चीन का गुलाल उड़ेगा। होली के त्योहार पर जिले में स्वदेशी पिचकारी और स्वदेशी गुलाल का रंग बिखरेगा। पर्व को देखते हुए नगर की सभी दुकानें स्वदेशी पिचकारी व गुलाल से सज गई है। दुकानों पर मिलिट्री के रंग की पिचकारी का सबसे अधिक ट्रेंड है। इसके अलावा मोटू-पतलू, डोरीमोन तथा बाहुबली की पिचकारी भी बच्चों को काफी पसंद आ रही है। लड़कियों को सबसे अधिक गुड़िया वाली पिचकारी पसंद आ रही है। दुकान संचालक प्रदीप कुमार का कहना है कि इस बार होली की पिचकारी व रंग दिल्ली के सदर बाजार से लाया गया है।
महंगी होगी होली
आइटम रेट
मखौटा सादा 50
मखौटा मोदी 100
टोपी तिरंगा 80
टोपी अमरीश पुरी 80
टोपी सादी 50
पिचकारी बाहुबली 200
पिचकारी आर्मी 150
पिचकारी डोरीमोन 150
पिचकारी मोटू-पतलू 150
नकली बाल 150 से 200
यह मुखौटे भी भा रहे
बागपत। दुकानदार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा, तिरंगे की टोपी और अभिनेता अमरीश पुरी की टोपी भी बच्चों को लुभा रही है।