फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालखाने से रिवाल्वर गायब होने पर हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवाल्वर गायब होने पर हेड मोहर्रिर पर मुकदमा
विज्ञापन

बागपत। दोघट थाने के मालखाने से रिवाल्वर गायब होने के मामले थाना प्रभारी ने हेड मोहर्रिर रहे मामचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी के आदेश पर अमानत में खयानत की धाराओं में मुकदमा कराया गया है। अब हेड मोहर्रिर को लेकर आने के बाद रिवाल्वर को तलाश कराया जाएगा और मालखाने में नहीं मिलने पर पूछताछ करके बरामद कराया जाएगा।
भगवानपुर मौजिजाबाद नांगल गांव के रहने वाले परीक्षित पंवार उर्फ केतन की रिवाल्वर गायब होने की शिकायत पर एसपी ने थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी तत्कालीन हेड मोहर्रिर मामचंद सागर का तबादला गाजियाबाद हो चुका है। जहां से मामचंद को बुलाने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन जब मामचंद नहीं नहीं पहुंचा तो थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने हेड मोहर्रिर मामचंद के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि वह अब नहीं आता है तो उसे गिरफ्तार करके लाया जाएगा और रिवाल्वर बरामद कराई जाएगी।
गौरतलब है कि भगवानपुर मौजिजाबाद नांगल गांव के रहने वाले परीक्षित पंवार उर्फ केतन के पिता पूर्व प्रधान सुक्रमपाल के नाम एक शस्त्र लाइसेंस था। परीक्षित के अनुसार उसके पिता के लाइसेंस पर इंग्लैंड निर्मित पांच लाख रुपये की रिवाल्वर दर्ज थी। उसके पिता का का निधन होने पर 21 नवंबर 2019 को दोघट थाने में तत्कालीन हेड मोहर्रिर मामचंद सागर के पास मालखाने में रिवाल्वर जमा करा दी थी। 18 मई 2022 को विरासत में शस्त्र लाइसेंस उसके नाम ट्रांसफर हो गया तो वह रिवाल्वर लेने थाने में पहुंचा। जहां उसको बताया गया कि रिवाल्वर गायब हो गई है और वह नहीं मिल रही हैं। इस मामले में परीक्षित ने एसपी से शिकायत की। जिस पर एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें