बागपत। कचहरी के ई-ब्लॉक में सुनील शर्मा के चैंबर पर मंगलवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2022-2023 के जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष पद के लिए संजय तोमर व सचिव पद के लिए रामदेव शर्मा को चुनाव मैदान में उतारने पर सहमति बनी।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं ने तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सोमेंद्र ढाका ने अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट संजय तोमर व सचिव के लिए एडवोकेट रामदेव शर्मा का नाम प्रस्तावित किया। इस पर सहमति जताई गई। इस दौरान रामपाल शर्मा, सुनील शर्मा, सौदान राठी, नीरज, इफ्तखार हसन, धनवीर, परमवीर वर्मा, सुभाष चौहान, नीरज शर्मा, नगेश शर्मा, गगन गौड़, लोकेंद्र सिंह, विजयश्री, रामकुमार राठी, धर्मेंद्र काठा, राकेश धामा, अमरपाल राणा, विजय, अमित तंवर, हरेंद्र तोमर, फिरोज खान, सतेंद्र दांघड़, सचिन खोखर, श्रीकांत धामा, मनीष शर्मा, उदित, नसीम, सुधीर तोमर, अमित राणा, इंद्र गिरी, प्रदीप तोमर, जितेंद्र, पवन, राजीव, संजय तोमर, अवधेश शर्मा मौजूद रहे।