बागपत के पाली गांव में सड़क दुर्घटना में सिपाही की मौत के बाद विलाप करते पजिरन
- फोटो : amar ujala
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाली गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से एचसीपी बीर पाल रावत की मौत हो गई। इस हादसे के बाद एचसीपी के परिवार में कोहराम मचा है।
पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी बीरपाल रावत शनिवार को शाम के समय बाइक पर सवार होकर खेकड़ा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे पाली गांव के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बीरपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां के चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल में पहुंचे। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। एचसीपी के बेटे अर्जुन प्रताप सिंह ने कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी।
लेनदेन को लेकर मारपीट, हंगामा
बागपत। मीतली गांव निवासी विकास और सोनू पक्ष में रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में उनमें मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। कोतवाली पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।