फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक्स-रे के लिए करना पड़ता है बिजली का इंतजार

Sat, 10 Feb 2024 07:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीएचसी पर एक्स-रे कराने के लिए मरीजों को बिजली का इंतजार करना पड़ता है। जिले की किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। लोगों को जिला अस्पताल या फिर प्राइवेट सेंटरों की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन

जिले में बागपत, बड़ौत, पिलाना, डौला, छपरौली, टीकरी, बिनौली, सरुरपुर कलां में सीएचसी है। इनमें से बागपत, बड़ौत और छपरौली सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा है, मगर बिजली जाने पर यह सुविधा भी बंद हो जाती है। मरीजों को सीएचसी पर एक्स-रे कराने के लिए बिजली का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा जिले में किसी भी सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड के लिए आने वालों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश होना पड़ता है।
-सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। जिससे प्राइवेट अस्पताल या फिर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए विवश होना पड़ता है। - सिमरन, सिसाना
विज्ञापन

- बिजली जाने पर सीएचसी में एक्स-रे की सुविधा भी बंद हो जाती है। एक्स-रे कराने के लिए जिला अस्पताल जाना पड़ता है। - शहनवाज, निवाड़ा
- पिलाना सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा नहीं है। सीएचसी पर आने वाले मरीजों को एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। - भोपाल सिंह, हिसावदा
- बिनौली सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा नहीं है। लोगों को लोगों को एक्स-रे कराने के लिए प्राइवेट सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है। - संदीप धामा बिनौली
वर्जन- जनरेटर के लिए तेल का बजट नहीं मिलता है, जिसके कारण बिजली जाने पर एक्स-रे नहीं हो पाता है। मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विभाग की ओर से प्राइवेट सेंटर पर निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाती है। - डॉ. महावीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें