फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खेल महोत्सव में भगत हाउस ओवर ऑल चैंपियन बना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समारोह पूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में भगत हाउस ओवरऑल चैंपियन बना।
विज्ञापन

खेल महोत्सव के समापन दिवस पर रस्साकसी में धयानचंद हाउस प्रथम, भगत हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। बालिकाओं में टेरेसा हाउस प्रथम, कलाम हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टेनिस में ध्यानचंद हाउस के सुजल व कुसान्त ने शानदार प्रर्दशन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में टरेसा हाउस ने कलाम हाउस को हराया। रिले रेस में तारिब, अंशु, शिवांश, तेजसपाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका बाधा दौड़ में अनुष्का प्रथम, अवनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में भगत हाउस प्रथम, टेरेसा हाउस दूसरे व कलाम हाउस ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन यतेश चौधरी, डायरेक्टर शिवानी चौधरी, अनुभव चौधरी, डायरेक्टर प्रधानाचार्य देवनागर, प्रधानाचार्य मीनू सिरोही, वयोवृद्ध एथलीट पूर्व प्रधानाचार्य इलमचंद इंसा ने विजेता हाउस को ट्राफी व खिलाड़ियों मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर ऋचा शाहरण, हिमानी चौधरी, अंकुर शर्मा, गौरव धामा, अंजली रावत, प्रगति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें