फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट एरिया में बैंक शाखाएं बंद होने से बढ़ी मुश्किलें......

विज्ञापन
बड़ौत में बंद पड़ा एटीएम - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन ने कंटनमेंट एरिया में स्थित दर्जनों बैंक शाखाओं को बृहस्पतिवार की रात्रि बंद करा दिया था। इस कारण शुक्रवार को रुपये निकालने को लेकर खाताधारकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रुपये न निकलने से न तो लोग दवाइयां खरीद सके और न ही घर का जरूरी सामान। एटीएम भी कैशलेस रहे।
विज्ञापन

कंटेनमेंट एरिया में पड़ने वाली बैंक शाखाओं में सिंडिकेट बैंक, ओरियंटल बैंक, एचडीएफसी, कैनरा, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, स्टेट बैंक आदि सहित दर्जनों बैंक शाखाएं शुक्रवार को प्रशासन के आदेशों के बाद बंद रही। इससे हजारों खाताधारकों को रुपये निकालने सहित अन्य लेनदेन कार्य को लेकर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरूरतमंद एटीएम पहुंचे तो वहां भी नौ कैश का बोर्ड टंगा मिला। पूरे दिन लोग रुपये निकालने को लेकर इधर से उधर भटकते नजर आए। उधर, बैंक शाखाएं बंद होने से करोड़ों रुपयों का लेनदेन का कार्य भी ठप रहा।
सिंडिकेट बैंक के मैनेजर हुरमेंद्र ने बताया कि उनकी शाखा से 25 हजार खाताधारक जुडे़ है। प्रतिदिन इनसे लगभग 2 से 3 करोड़ रुपयों का लेनदेन होता था। मगर, प्रशासन द्वारा बैंक शाखाएं बंद कराने से जहां करोड़ों रुपयों का लेनदेन कार्य ठप रहा, वहीं खाताधारकों को भी भारी परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

उठाया मजबूरी का फायदा
बड़ौत। नगर में बिजरौल रोड, बिनौली रोड सहित अन्य कई जगहों पर कुछ लोगों ने जरूरतमंद खाताधारकों की मजबूरी का भी जमकर फायदा उठाया। रुपये निकालने को लेकर खाताधारकों से दस हजार के एवज में 100 रुपये लिए गए।
क्या बोले खातधारक
नहीं मिल पा रही पेंशन
बड़ौत। गुराना गांव निवासी नंदे व बड़ावद गांव की राजकली का कहना था कि बैंक में पेंशन निकालने आया था। मगर, बैंक बंद होने से नहीं निकाल पाया।
दवाई के लिए चाहिए थी धनराशि
बड़ौत। नगर निवासी सेवानिवृत राजेन्द्र सिंह का कहना था कि दवाई के लिए रुपये निकालने थे। बैंक बंद होने से धनराशि नहीं निकल पाई।
घर के खर्च के लिए नहीं निकाल पाए रुपये
बडौत। दौज्जा गांव निवासी रविंद्र कुमार का कहना था कि घर के खर्च के लिए रुपये निकालने थे। मगर, बैंक बंद होने के कारण रुपये नहीं मिले। एटीएम में भी कैश लेने गया था, लेकिन वह भी बंद मिला।
आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे बैंक
बड़ौत। एसडीएम दुर्गेश मिश्र का कहना था कि आगामी आदेशों तक बैंक शाखाएं बंद कर दी गई है। नगर में एक के बाद एक कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद हालात बिगड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें