फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए सांकरौद में हवन-यज्ञ

Mon, 18 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद  में विश्व शांति के लिए हवन और भंडारे का आयोजन हुआ। साथ ही कलाकारों ने देश भक्ति और धार्मिक संस्कृति से राfगनी प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। 
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम सांकरौद स्थित शिव मंदिर में प्रत्येक वर्ष विश्व शांति हेतु अमन चैन के लिए हवन, भंडारे और धार्मिक रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया। ब्लाक प्रमुख चौधरी जितेंद्र धामा पहलवान के तत्वावधान में रविवार सुबह कार्यक्रम शुरू हुआ। 

इस दौरान मंदिर परिसर में हवन के दौरान महिला पुरुष एवं बच्चों ने आहुतियां देकर प्रभु से विश्व शांति की कामना की। इसके बाद भंडारा हुआ।इसके बाद दस बजे लोकगीत रागनी प्रतियोगिता हुई।  इसमें रागनी गायक जितेंद्र शर्मा, बिल्लू खेडा हटाना, सरिता कश्यप, प्रिया ठाकुर, शिल्पी  तिवारी आदि ने देश भक्ति की रागनी सुनाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम आज से : खेकड़ा।   घीसा संत दरबार में महंत देवेंद्र दास महाराज के जन्मदिन पर ग्रंथ साहब  पाठ, हवन , सत्संग  भंडारे का दो दिनी कार्यक्रम सोमवार से शुरू होगा। यह जानकारी सावन दास महाराज ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें