खेकड़ा। होली पर्व पर नगर स्थित घीसादास संत दरबार में महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में आयोजित मेले में ग्रंथ साहिब पाठ, सत्संग एवं भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मोहल्ला मुंडाला स्थित घीसा संत दरबार में होली पर परंपरागत ढंग से चल रहे तीन दिवसीय सत्संग, मेले एवं भंडारे में रविवार को सत्संग हुआ। इसमें रातभर महिला, पुरुष श्रद्धालु जमकर झूमते रहे। महंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि घीसादास संत के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। घीसा संत दरबार में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आदि से श्रद्धालु एवं साधु संत प्रतिवर्ष होली के आयोजन में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। रविवार को हवन, यज्ञ, भंडारे एवं पूजा पाठ के साथ मेला संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। संवाद