बागपत। अमर उजाला अपने पाठकों के लिए होली पर लेकर आया रंग बरसे... होली के रंग आपके संग। अमर उजाला व तोता गुलाल की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर गुलाल का वितरण किया गया।
हमारे स्पॉनसर्स ने अपने संस्थानों पर गुलाल वितरित किया। इनमें भाजपा नेता सतेंद्र सिंह तुगाना के प्रतिनिधि तेजवीर सिंह तुगाना ने अपने गांव में गुलाल वितरित किया। रेजोनेंस स्कूल बड़ौत में प्रबंधक प्रवीन तोमर व प्रधानाचार्य बालविक्रम कौशिक और श्रीराम इंटर कॉलेज के प्रबंधक उपेंद्र चौधरी और प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बड़ौत में गुलाल वितरित किया। सर्वोदय हॉस्पिटल अग्रवाल मंडी टटीरी पर प्रबंधक प्रमोद कुमार, नगर पालिका परिषद चेयरमैन राजुद्दीन ने अपने आवास, राजपूत रवां आईटीआई बड़ौत पर निदेशक दीपक पंवार, प्रधानाचार्य अंजू शर्मा ने रेडरोज प्ले स्कूल बड़ौत पर गुलाल वितरित किया। प्रबंधक सुधीर कुमार ने गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल रिवर पार्क बागपत पर, चौधरी जावेद ने गांव इदरीशपुर में अपने आवास, रालोद नेता सतेंद्र प्रमुख ने बड़ौत में अपने प्रतिष्ठान भारत ऑटो एजेंसी पर तोता गुलाल का निशुल्क वितरण किया। गुलाल पाकर अमर उजाला के पाठकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।