यमुना में पूजा करतीं श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
बागपत में कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई। पूजा अर्चना कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामनाएं की।
जिले भर में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया। सोमवार को सुबह से ही यमुना पर स्नान करने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर लोग यमुना पर पहुंचे। लोगों का दूर दराज यमुना पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहेगा। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर घर परिवार में सुख शांति के लिए पूजा अर्चना की। स्नान करने के बाद बच्चों की दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामनाएं की गई। वहीं गीता दीदी ने श्रद्धालुओं को प्रवचन सुनाए। हरियाणा और यूपी सीमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भीड़ को देख प्रशासन ने यमुना नदी पर पुलिस बल तैनात किया।
अव्यवस्था रही हावी
यमुना नदी पर अव्यवस्था हावी रही। प्रशासन ने नदी किनारे महिलाओं के लिए स्नानागार और कपड़े बदलने तक के लिए कोई व्यवस्था नहीं की। पुलिस वालों ने एक स्थान पर बैठकर अपनी ड्यूटी पूरी की।
वहीं यमुना घाट पर लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। बच्चों के लिए खेल-खिलौने खरीदे। वहीं घर से संबंधित सामान की खरीददारी की।