फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में होगा भूमि पूजन, यूपी में जनसभा

Wed, 21 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली में भाजपा सांसद से वार्ता करते चेयरमैन संजीव खोखर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाले यमुना पुल के भूमि पूजन की तिथि तय हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसके लिए भूमि पूजन समालखा में करेंगे, जबकि जनसभा छपरौली में होगी। सांसद सत्यपाल सिंह ने सभास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारियों करने के लिए को कहा।
विज्ञापन


छपरौली में यमुना पुल का मुद्दा पुराना है। सांसद सत्यपाल सिंह ने बताया  जून 2014 में इसके लिए हरियाणा और यूपी सरकार के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। यूपी सरकार इसके लिए 72.48 करोड़ रुपये देगी, जबकि एनसीआर बोर्ड भी 43 करोड़ रुपये खर्च करेगा। यूपी सरकार पुल निर्माण में 31.51 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जबकि इतनी ही धनराशि हरियाणा सरकार खर्च करेगी। बाकी की धनराशि को पुल तक पहुंचने वाली सड़क के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। हरियाणा की तरफ बनने वाली सड़क का खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। 22 दिसंबर को पानीपत के समालखा में भूमि भूजन होगा। इसके बाद छपरौली में जनसभा होगी। कार्यक्रम की तैयारी के लिए सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, सतेंद्र तुगाना ने सभास्थल का दौरा किया। ज्ञानसिंह स्टेडियम को हरियाणा के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए चयनित किया। इस दौरान अलका तोमर, नंद किशोर गुर्जर, धर्मेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

इन रास्तों को जोड़ेगा पुल
पुल का निर्माण हो जाने से समालखा और छपरौली के बीच की दूरी करीब 20 किमी ही रह जाएगी। यूपी में यह छपरौली-बड़ौत मार्ग, जबकि हरियाणा में हथवाला-समालखा मार्ग को जोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें