फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में आज आएंगे हरियाणा के सीएम

Thu, 22 Dec 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली में लोगों के साथ बैठक करते सांसद सत्यपाल सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के छपरौली के यमुना नदी पर पुल के भूमि पूजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बृहस्पतिवार को छपरौली आएंगे। पुल का भूमि पूजन पानीपत के समालखा में होगा। सांसद, डीएम और एसपी ने सभास्थल का दौरा किया। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
  यमुना पुल के भूमि पूजन की तैयारियां हो गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि हरियाणा और यूपी सरकार के बीच समझौते के बाद इसके निर्माण के लिए 72.48 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, छपरौली के चेयरमैन संजीव खोखर, जिलाध्यक्ष संजय खोखर, भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना ने क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क किया। उधर, डीएम हृदय शंकर तिवारी, एसपी अजय शंकर राय ने सभास्थल का दौरा किया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी यहां आएंगे। इस पुल का निर्माण हो जाने से समालखा और छपरौली की दूरी करीब 20 किमी ही रह जाएगी। यूपी में यह छपरौली-बड़ौत मार्ग, जबकि हरियाणा में हथवाला-समालखा मार्ग को जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें