फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत हो गई खराब, मूल्यांकन को लेकर छात्रों में संशय

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल के बाद अब सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा भी रद्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षा रद्द होने पर छात्र मायूस है। उनका कहना है कि है परीक्षा को लेकर वह तैयारियों में जुटे हुए थे, मगर अब परीक्षा रद्द होने से उनकी पूरी मेहनत खराब हो गई। छात्रों को परीक्षा में मिलने वाले अंकों को लेकर भी संशय है।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा ईशिका का कहना है कि कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार का फैसला सहीं है। परीक्षा रद्द होने से पूरे वर्ष की गई मेहनत खराब होने का भी अफसोस है। छात्रा ईशा का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे वर्ष पढ़ाई प्रभावित रही। अब बोर्ड परीक्षा रद्द होने से उन्हें किस आधार पर अंक मिलेंगे, इसे लेकर चिंता है। छात्रा इलमा का कहना है कि परीक्षा देने से छात्रों का सही तरह से मूल्यांकन होता है। परीक्षा को लेकर उसकी तैयारी पूरी थी, मगर अब परीक्षा रद्द होने से परीक्षा में मिलने वाले अंकों को लेकर संशय है। अनुराग का कहना है कि संक्रमण को देखते हुए परीक्षा रद्द करने का निर्णय सही है, मगर भविष्य को लेकर चिंता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें