फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा 2022: धूम-धड़ाके के साथ नए साल का स्वागत, मस्ती में डूबे लोग, होटलों में पार्टियों का दौर

Sun, 01 Jan 2023 12:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

अलविदा 2022 : लोगों ने धूम-धड़ाके के साथ नए साल का स्वागत किया। दिनभर लोग मस्ती में डूबे रहे। वहीं नए साल के जश्न में होटलों में जमकर पार्टियां चलेंगी।
विज्ञापन
नए साल का जश्न। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत में हर किसी ने नए साल का स्वागत अपने तरीके से जश्न मनाकर किया। किसी ने अपने घरों के पास ही कॉलोनी में जश्न मनाया तो कोई अपने परिवार व दोस्तों के साथ होटल में पार्टी करने पहुंचे। वहीं नए साल के जश्न में कोई अप्रिय घटना नहीं हो, उसके लिए पुलिस का कड़ा पहरा भी रहा।

विज्ञापन


पिछले कई साल से कोरोना के कारण नए साल के जश्न मनाने पर कुछ पाबंदी रहती थी, लेकिन इस बार किसी तरह की पाबंदी नहीं होने के कारण लोगों ने नए साल का जश्न शनिवार शाम से मनाना शुरू कर दिया था। लोग अपने परिवार व दोस्तों के साथ होटलों में पार्टी करने पहुंचे और वहां खूब मस्ती की गई। 

जश्न मनाने के लिए लोगों ने अपने घरों के पास ही कॉलोनियों में डांस करने के लिए डीजे व अन्य म्यूजिक सिस्टम लगाए हुए थे। बागपत में सिटी प्लाजा, चौहान एंक्लेव, ठाकुरद्वारा मोहल्ला, भजन विहार में बच्चों के साथ ही महिलाएं भी गानों पर नाचकर नए साल का जश्न मनाती रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: नए साल पर किया हुड़दंग तो बरसेंगीं लाठियां, जश्न के नाम पर उत्पात मचाने वालों से निपटेगी पुलिस

विज्ञापन

बड़ौत नगर में कई जगहों पर जश्न मनाया गया और लोग मस्ती में डूबे रहे। इस तरह ही बड़ौत में जगह-जगह नए साल का जश्न मनाया गया और युवाओं ने डीजे पर डांस करके नए साल का स्वागत किया। 

गिफ्ट की दुकानों पर रही भीड़ 
नए साल की बधाई देने का सिलसिला शनिवार की सुबह से सोशल साइट पर शुरू हो गया। फेसबुक, व्हाट्सएप, ई-मेल के जरिये लोग नए साल की बधाई देते रहे। वहीं नववर्ष के आगमन के लिए लोगों ने गिफ्ट गैलरी में खूब खरीदारी की। इसके साथ ही चाकलेट आदि की बिक्री भी खूब हुई। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, सहारनपुर में सड़क हादसे में एक की मौत

चौराहों और सार्वजनिक जगहों पर रही पुलिस
नए साल के जश्न में कोई हुड़दंग नहीं कर सके। इसके लिए चौराहों व सार्वजनिक जगहों पर पुलिस तैनात रही। नेशनल हाईवे पर पुलिस गश्त करती रही तो चौराहे पर वाहनों को रोककर चेकिंग की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें