फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर पर लटका रहा ताला

Fri, 02 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी में डाकघर पर दोपहर तक ताला लटका रहा। बाहर से आने वाली डाक भी लावारिस अवस्था में पड़ी रही, जिसको लेकर उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इसके विरोध में उच्च अधिकारियों से इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लोगों को डाक घर में रुपये के लेनदेन और अन्य जरूरत के कार्य को करने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब 12 बजे तक भी ताला नहीं खुलासा तो उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के खिलाफ  नारेबाजी की। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उप डाकघर का आए दिन देरी से खुलता है जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। शिकायत करने के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। मास्टर रोहताश, फुरकान मलिक, मिंटू, मनोज, सचिन, पवन, हरिकेश मौजूद रहे। पोस्टमास्टर लोकेश जैन बताया की बीमार         होने के कारण बृहस्पतिवार को डाकघर देरी से खुला। आगे किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें