फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 घंटे ठप रही आधे नगर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगार्डन कॉलोनी में दो जर्जर विद्युत पोल टूटने के कारण बनी स्थिति
विज्ञापन

बुधवार की रात एक बजे गई बिजली बृहस्पतिवार की शाम सात बजे ही आई
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। शाहगार्डन कॉलोनी में दो जर्जर विद्युत पोल टूटने के कारण खेकड़ा नगर में बृहस्पतिवार को करीब 19 घंटे से ज्यादा नगर की बिजली आपूर्ति ठप रही। बुधवार की रात एक बजे गई बिजली बृहस्पतिवार की शाम सात बजे ही सुचारु हो सकी। इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय का दर्जा प्राप्त खेकड़ा नगर को 22 घंटे की बिजली आपूर्ति के आदेश है। मगर, जर्जर विद्युत लाइनों में फाल्ट के कारण कई कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है। बुधवार की रात करीब एक बजे शाहगार्डन कॉलोनी में दो जर्जर विद्युत पोल टूट गए। इसकी वजह से नगर के आधे से ज्यादा हिस्से की आपूर्ति ठप हो गई। इस कारण सुबह से लेकर दोपहर तक नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे ही आपूर्ति शुरू हो सकी। नगरवासियों ने डीएम से बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों के खेकड़ा में ही निवास करने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि शाहगार्डन कॉलोनी में दो विद्युत पोल टूट हो गए थे। इस कारण आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें