पेड़ से टकराई जीप आधा दर्जन यात्री घायल
बिनौली। बरनावा दाहा मार्ग पर पलड़ा गांव के सामने एक डग्गामार वाहन (जीप) पेड़ से टकरा गई। हादसे में इसमें सवार आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
डग्गामार वाहन का चालक बृहस्पतिवार को जीप में बरनावा से यात्रियों को लेकर दाहा के लिए चला था। जैसे ही वह बरनावा दाहा मार्ग पर पलड़ा गांव के सामने पहुंचा तो चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद जीप एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में जीप में सवार शिला पत्नी रामपाल निवासी झुंडपुरा, साजिद पुत्र मेहरुदीन निवासी बुढ़ाना, मोमिन पुत्र इस्माईल निवासी पुरबालियान गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी बिनौली पहुंची, जहां उनका उपचार किया गया। इस दौरान कई घायलों को दाहा में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया इनके नामों का पता नहीं चल पाया है।