फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के कारण चार माह की फीस माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दयानंद विद्या मंदिर की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें कोरोना काल को देखते हुए चार माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया। प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने बताया कि पूरे देश में कोविड-19 महामारी फैली हुई है। इस कारण बहुत सी फैक्टरियां, प्रतिष्ठान बंद हो गए है। लोगों के रोजगार छीन गए है। बहुत से अभिभावक बच्चों की फीस भी जाम भी नहीं कर पा रहे है। सर्वसम्मत्ति से चार माह की फीस माफ करने का निर्णय लिया गया। समिति के इस निर्णय की सराहना करने वालों में डॉक्टर ओमवीर सिंह, सुशील चौधरी, चौधरी हरवीर सिंह, चौधरी जसवीर मलिक, डॉ सतपाल पथौलिया, यतेंद्र सिंह, राज कुमार आर्य, प्रबंधक गौरव बड़ौत, राजकुमार आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें