फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में जवान की मौत

Tue, 02 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/छपरौली/अग्रवालमंडी टटीरी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित ट्यौढ़ी गांव के पास आईटीबीपी के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

 खेड़की निवासी अनुज (24) पुत्र अशोक, आईटीबीपी में असम के तेजपुर में तैनात था। बताया जाता है कि वह अपने विभाग में उच्च पद के लिए परीक्षा देने के लिए घर पर छुट्टी लेकर आया हुआ था। मेरठ में परीक्षा देकर रविवार रात बाइक से घर लौट रहा था। वह जैसे ही ट्यौढ़ी गांव के पास पहुंचा तभी एक वाहन ने उसको कुचल दिया था। 

 वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उसको बड़ौत अस्पताल ले जाया गया, वहां से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली अस्पताल में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे शव गांव में पहुंचा। गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें