फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में दो घायल

Tue, 02 May 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सांकरौद गांव में शादी समारोह में डांस करते समय हर्ष फायरिंग की गई। इसमें युवक समेत दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। वहां पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।  सांकरौद गांव में एक व्यक्ति की बेटी की सोमवार को शादी है और बेटे की मंगलवार को बारात जाएगी। दोपहर करीब दो बजे शादी समारोह में भात लेने का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार और रिश्तेदार डांस कर रहे थे। आस पड़ोस के लोग डांस देख रहे थे। इस दौरान एक युवक ने डांस करते समय फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
  गोली लगने से युवक 18 वर्षीय जुबैर और यूसुफ घायल हो गए। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। उनको बड़ौत के एक निजि अस्पताल में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।  खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट का कहना है कि हर्ष फायर करने के आरोपी लुकमान  को हिरासत में ले लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें