फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेनदेन को लेकर युवक को बंधक बनाकर दी घोर यातनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन को लेकर युवक को बंधक बनाकर दी यातना
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। पैसे के लेनदेन के विवाद में वाजिदपुर गांव के दो युवकों ने गांव के ही एक छात्र को अगवा को कमरे में बंद कर लिया और यातना दी। बाद में पुलिस को सूचना दी कि युवक तमंचा लेकर उन्हें मारने आया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मामले का सही खुलासा हो गया। छात्र को बंधक बनाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बंधक बनाया गया छात्र तन्मय गांव वाजिदपुर का रहने वाला है। वह दिल्ली में कोचिंग करता है। दीपावली पर वह घर आया था और रविवार की शाम वह अपने दोस्त से मिलने जौहड़ी गया। तभी दो युवक जौहड़ी पहुंचे और उसे जबरन तमंचे के बल पर अपने गांव वाजिदपुर ले गए। आरोप है कि उन्होंने उसे घर में बंधक बनाकर तमंचों की बटों व लाठी डंडों से हमलाकर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तन्मय का दूसरे लोगों से लेनदेन को लेकर विवाद था। पुलिस ने तन्मय की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें