बागपत। सपा कार्यालय शनिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने कार्यकर्ताओं ने बूथों स्तर पर अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, सभी कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाकर उपलब्धियां गिनाए।
इसमें राज्य पशुधन प्रसार विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह ने कहा सपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग का विकास किया है। प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई गई। इसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
इसमें बागपत से प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, योजना आयोग के सदस्य ओमवीर तोमर, चेयरमैन एडवोकेट राजुद्दीन, देवेंद्र प्रमुख, नगराध्यक्ष भूरू सभासद, कुलभूषण जैन, राजीव प्रधान, राजेंद्र यादव आदि रहे।
रेखा यादव बनी महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष
बागपत। सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव ने बताया महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के पद पर फेरबदल किया गया है। अल्ला दिलाई के स्थान पर अब रेखा यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।