फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत जीआरपी ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिलाओं व युवतियों को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी
विज्ञापन

बड़ौत। जीआरपी ने रविवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत नगर के रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाकर वहां से गुजरने वाली महिलाओं व युवतियों को हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम के नेतृत्व में जीआरपी टीम ने रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। इस दौरान टीम में शामिल महिला कांस्टेबल जूही ने वहां से गुजरने वाली महिलाओं व युवतियां को महिला हेल्प लाइन नंबरों में 112, 1090, 181, 108 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी। साथ ही बताया मुसीबत के समय कभी न घबराएं। तभी मुसीबत से छुटकारा मिलेगा। सुनसान जगहों पर अकेले न जाएं। साथ ही मिर्च पाउडर साथ रखे। यदि कोई मनचला लगातार पीछा कर रहा है तो उसकी जानकारी परिजनों ओर पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें