फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: छात्र ने ग्रेटर नोएडा में रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम, सामने आई ये वजह

Mon, 22 Sep 2025 09:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में 19 वर्षीय छात्र प्रियांशु ने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। एमबीए में दाखिला न मिलने से आहत छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। शव पैतृक गांव रमाला लाकर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के रमाला गांव से ताल्लुक रखने वाला एक छात्र ग्रेटर नोएडा में अपने ही पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार सुबह हुई इस घटना ने न केवल परिजनों को बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।

जानकारी के अनुसार, रमाला निवासी अजय चौहान पिछले करीब दस वर्ष से अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा की आम्रपाली लेजर वैली सोसायटी में रह रहे हैं। उनके दो बेटे हैं, बड़ा बेटा प्रियांशु (19) और छोटा वैभव। प्रियांशु उच्च शिक्षा के लिए एमबीए करना चाहता था और उसने हाल ही में कॉलेज में दाखिले की कोशिश भी की थी। लेकिन मनचाहा दाखिला न मिलने से वह मानसिक रूप से आहत था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Baghpat: पंप पर डलवाया डीजल-पेट्रोल, साइबर ठगों ने बार कोड बदलकर डेढ़ लाख उड़ा लिए

विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रियांशु सोसायटी के पार्क में गया और वहीं पर अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने अपने छोटे भाई वैभव से पिता और परिवार का ख्याल रखने की बात लिखी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाद में परिजनों को सौंप दिया। सोमवार शाम को परिजन शव को पैतृक गांव रमाला लेकर आए और वहीं अंतिम संस्कार किया गया। छात्र की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें