फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad: दादी को कांवड़ में बैठाकर कराया गंगा स्नान, पोते बने ‘श्रवण कुमार’, पैदल पूरी की 140 किमी की यात्रा

Mon, 21 Jul 2025 04:56 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

धनौरा टीकरी के पोतों ने अपनी दादी मां को कांवड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगा स्नान कराया। 140 किलोमीटर की पैदल यात्रा में भावनाओं से भरी ये कांवड़ बनी लोगों के आकर्षण का केंद्र।

विज्ञापन
दादी मां को पालकी में बैठाकर लाए पोते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रवण कुमार की कहानी तो सभी ने सुनी होगी लेकिन आज के युग में भी अपने दादी मां में गंगा दर्शन करने वाले बागपत जनपद के दाहा क्षेत्र में धनौरा टीकरी गांव के युवा दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। दादी की लंबी उम्र की कामना को लेकर दादी मां को कावड़ में बैठाकर हरिद्वार से गंगा स्नान कराकर वापस अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। 

विज्ञापन


कावड़िया पोते सुमित कुमार,अमित कुमार, रोहित,धेवता हिमांशु, राजा,दामाद अरविंद कुमार धनौरा-टीकरी गांव ने रहने वाले है बताया कि घर परिवार में सुख शांति के लिए भोले बाबा से दादी मां की लंबी उम्र की मन्नत मांगी है। जिस पर हरिद्वार में दादी मां ओमबती को गंगा स्नान कराया।

Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने हरिद्वार से पटरी की कावड़ बनाई। जिसमें दादी मां ओमबती को बैठाकर अपने भाइयों के साथ कांवड़ यात्रा के द्वारा अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे है। पोते सुमित,अमित कांवड़ ले चल रहे है। हरिद्वार से धनौरा टीकरी गांव की दूरी 140 किलो मीटर है। पोते कावड़ को लेकर पैदल चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 20 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

बताया कि मां के चरणों मे तीनों धाम में है। हम मां पिता की जितनी पूजा करे कम है। मां की हर किसी व्यक्ति सेवा करनी चाहिए। दादी ने पोतों के स्वस्थ की कामना की। गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक कर करेंगे। कावड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। हर कोई कावड़ियो के कार्य की सराहना करता दिखा तथा कावड़ के साथ सेल्फी लेते नजर आए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें