फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों ने सीएम को बताईं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने सीएम को बताईं समस्याएं
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जिले के ग्राम प्रधान बृहस्पतिवार देर शाम लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले और उन्हें गांवों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार की जानकारी दी। सीएम ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याएं दूर की जाएंगी। केंद्र और प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

शुक्रवार को लखनऊ से लौटने के बाद ग्राम प्रधान एडवोकेट अनिल कुमार ने बताया कि गांव में धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों और अन्य समस्याओं का समय रहते निस्तारण न होने पर ग्राम प्रधान परेशान हैं। तेजी से विकास कार्य न होने पर ग्रामीण प्रधानों को जिम्मेदार मान रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है। गांव के विकास के लिए प्रधान पूरी ताकत झोंक रहे है। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी विकास कार्यो में प्रधानों का सहयोग नहीं कर रहे है। सीएम को ग्राम प्रधानों ने बकाया गन्ना भुगतान, केन्द्र सरकार से बातचीत कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण तेजी से पूर्ण कराने सहित गांव में विकास कार्य न होने व सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार से सीएम को अवगत कराया। सीएम ने उन्हें सभी समस्याओं का जल्द से जल्द हल कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजीव प्रधान, शहीद प्रधान, कृष्णपाल, सुधीर, अनिल, ममता, रणधीर, रूपेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें