फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं से लदे दो कैंटर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ा चौकी पर पशुओं से लदे दो कैंटर पकड़े
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा चौकी पर शुक्रवार शाम पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस को हरियाणा की तरफ से दो कैंटर आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकवाने का प्रयास किया तो चालकों ने कैंटरों को तेजी से दौड़ा दिया। पुलिस ने उनका पीछा कर चौकी से थोड़ा आगे ही पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों कैंटरों की तलाशी ली तो उनमें पशु लदे हुए थे। दोनों कैंटरों से 14 पशु बरामद हुए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हरियाणा से पशुओं को कटान के लिए मेरठ और बागपत लाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें