- विधानसभा चुनाव में सरोरा के लोगों ने किया था 80.82 फीसदी मतदान
- एमएलसी चुनाव में सिर्फ 41.10 स्नातक ही घर से निकले वोट डालने
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीट के लिए मतदान पूरा हुआ। स्नातक मतदाताओं ने मतदान में उत्साह नहीं दिखाया। जिले के पिछड़े इलाकों में शामिल तवेलागढ़ी गांव के मजरे सरोरा के लोगों ने भी विधानसभा चुनाव 2017 में 80.82 फीसदी मतदान किया था, लेकिन स्नातक मतदान में पिछड़ गए। वोट के अधिकार को लेकर उत्साह नजर नहीं आया।
शिक्षक सीट के लिए जिले में मतदाताओं की संख्या 2050 थी, जिनमें 1425 शिक्षकों ने मताधिकार का प्रयोग किया। शिक्षकों का मतदान प्रतिशत तो फिर भी 69.51 प्रतिशत पर पहुंच गया, लेकिन स्नातकों का रुझान मतदान की ओर कम रहा। स्नातक सीट के लिए 11 हजार 635 वोटर थे, जिनमें सिर्फ चार हजार 783 मतदाताओं ने ही मतदान किया। सिर्फ 41.10 मतदान ही स्नातकों ने किया। इससे जाहिर है कि स्नातक मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर उत्साह नजर नहीं आया। मतदान में उत्साह को लेकर तुलना करें तो जिले के पिछड़े और कम शिक्षित इलाकों जितना मतदान भी स्नातक मतदाताओं ने नहीं किया। शिक्षा की दृष्टि से पिछड़े इलाकों में शामिल तवेलागढ़ी गांव के मजरे सरोरा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव 2017 में 80 फीसदी मतदान किया था, लेकिन स्नातक आसपास भी नहीं पहुंचे।
जिले में किस समय कितना मतदान
समय स्नातक शिक्षक
10 बजे 06 11
12 बजे 15.2 34.1
02 बजे 27.76 56.95
04 बजे 37.72 65.83
05 बजे 41.10 69.51
साल 2017 के विस चुनाव में इन्होंने मारी थी बाजी
- प्राइमरी पाठशाला नंबर-2 कक्ष 3 बागपत- 91.17
- प्राइमरी पाठशाला शोभापुर हिसावदा-88.98
- मदरसा अशरफुलउलूम कक्ष-1 बागपत- 85.18
- प्राथमिक पाठशाला कर्मअलीपुर-84.70
- प्राइमरी पाठशाला हरसिया-84.05
- मदरसा अशरफुलउलूम कक्ष-3 बागपत- 83.87
- चंद्रलाल माध्यमिक विद्यालय लतीफपुर-82.86
- मदरसा अशरफुलउलूम कक्ष-4 बागपत- 82.20
- प्राइमरी पाठशाला आलमगीरपुर उर्फ टुकाली-83.58
- प्राइमरी पाठशाला खासपुर-83.03
- प्राइमरी पाठशाला सैदपुर कलां-80.88
- प्राइमरी पाठशाला उत्तर ढिकाना-81.50
- प्राइमरी पाठशाला गूंगाखेड़ी-81.46
- आदर्श प्राथमिक पाठशाला खेडक़ी-81.15
- प्राइमरी पाठशाला कक्ष संख्या एक पलड़ा-80.37
- प्राइमरी पाठशाला सरोरा-80.82