कैंटर में खराबी आई तो गांव काठा में छोड़ गए बदमाश
खेकड़ा। नगर में फखरपुर तिराहे के पास मार्ग पर खडे़ कैंटर को बुधवार रात चोरी कर लिया। तकनीकी खामी के कारण कैंटर बंद हो गया। इसके बाद चोर कैंटर मे तोड़फोड़ कर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव काठा गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। जीपीएस सिस्टम लगा होने के चलते पुलिस ने कैंटर बरामद कर लिया।
नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी देवेंद्र ने किराए पर चलाने के लिए अपना टाटा कैं टर खरीद रखा है। बुधवार की देर शाम उसने कैंटर को फखरपुर तिराहे पर खड़ा किया था। रात में किसी समय चोर कैंटर को चोरी कर ले गए। बताया जाता है कि कैं टर तकनीकी खराबी आने पर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव काठा के पास बंद हो गया। जिससे गुस्साए चोरों ने केंटर में तोड़फोड़ कर डाली और कैं टर को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित देवेंद्र को जब चोरी होने का पता लगा तो उसने कोतवाली मे पहुंचकर अज्ञात पर कैंटर चोरी कर ले जाने का अरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पीड़ित देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि कैंटर में जीपीएस लगा है। इसके बाद पुलिस ने जीपीएस द्वारा कैं टर की लोकेशन का पता लगाया। कैं टर को दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर गांव काठा से बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम कैंटर चोरी करने वाले चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। चोरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।