फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल को याद आया बचपन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल को याद आया बचपन
विज्ञापन

शीलचंद इंटर कालेज में किया गया सम्मान, अपने गांव हिसावदा भी पहुंचे सतपाल
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे के शीलचंद इंटर कॉलेज में राज्यपाल सत्यपाल मलिक का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल ने अपने बचपन को याद किया। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव हिसावदा भी पहुंचे।
पुलिस ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम संयोजक अनिल मलिक ने शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गठवाला खाप के चौधरियों ने पगड़ी भेंट की। शशांक मलिक, अशोक मलिक, अन्नू मलिक, विकास, गौरव आदि ने प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह, शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल और भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने भी उनका अभिनंदन किया। सत्यपाल मलिक ने कहा कि इस क्षेत्र में मेरा बचपन बीता है। यहां पढ़ाई की और यहां की गलियों में खेलते हुए बड़े हुए। अपनों के बीच आकर अलग ही अनुभूति होती है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसके बाद सत्यपाल अपने पैतृक गांव हिसावदा पहुंचे और परिवार के लोगों व रिश्तेदारों की कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने मीतली में बन रहे स्टेडियम में कोच दिलाने की मांग उठाई। जिला सहकारी बैंक मेरठ व बागपत के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने भी विचार रखे। अध्यक्षता राकेश जैन ने की और संचालन दिनेश जैन ने किया। कवि योगेश समदर्शी और स्वदेश यादव ने कविताओं से मौजूद लोगों में जोश भरा। पूर्व एमएलसी जगत सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंद्रपाल मलिक, शीलचंद गुप्ता, यशवीर सोलंकी, पुरुषोत्तम गर्ग, महेश शर्मा, नवनीत मलिक, नीरज मलिक, गोलू मलिक, संजय तोमर, सुरेंद्र गुराना, शकुंतला त्यागी, मुन्नी, कल्पना देवी, प्रभा मलिक, भोपाल मलिक, सौरव मलिक, कुशलपाल मलिक, प्रदीप त्यागी, मदनपाल सिंह, आकाश सांगवान, नितिन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे
जिले के तीनों विधायक राज्यपाल के कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे। बागपत विधायक योगेश धामा और बड़ौत विधायक केपी मलिक कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी आमंत्रित थे, लेकिन वह भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें